“विक्रम- वेताल” ने समझाए “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के नियम

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर। सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग राजस्थान सरकार, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर द्वितीय के सहयोग से रस रंग मंच संस्था के कलाकारों द्वारा सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत आज शास्त्री नगर कांवटिया सर्किल पर यातायात के नियमों पर आधारित लघु नाटक “फर्क तो पड़ता है भई” का प्रदर्शन किया गया।
नाटक मे विक्रम वेताल की कहानी द्वार शांतपुर और अशांत पुर नगरो के अंतर से बताया गया कि यदि हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो सुरक्षित रहने के साथ स्वस्थ और अनुशासित समाज का निर्माण कर पाएंगे ।
नाटक ने हर आम व खास व्यक्तियों को यातायात के सभी नियमों को अनिवार्य रूप से पालन करने की अलख जगाई ।
नाटक में रति महर्षि, के के कोहली, अजीत माथुर, मुकेश वर्मा, महेश महावर व हिमांशु झाकल ने अभिनय किया। नाटक
का लेखन व निर्देशन हिमांशु झाकल ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ परिवहन निरीक्षक दिनेश सिंह उपस्थित रहे, उन्होंने संदेश दिया की सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।सभी मन से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें ।
गौरतलब है कि इस प्रसिद्ध नाटक की यह 98 वीं प्रस्तुति रही। इस मुहिम के जरिए अब तक करीब 500 + लोगों तक यातायात सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *