हिम्मत ने रचा नया इतिहास : 60 पाउंड वजन के साथ एक पैर पर लगा डाले 670 पुश अप! गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम।

Spread the love

भूतपूर्व फौजी, मोटीवेटर एवं फिजिकल ट्रेनर हिम्मत सिंह राठौड़ द्वारा जयपुर के लोगों के बीच शनिवार 24 अक्टूबर को पुशअप में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
कमांडो हिम्मत ने पीठ पर 60 पाउंड वजन के साथ 1 घंटे में, एक पैर पर 670 अधिकारिक पुश अप लगाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया।

ब्यूरो चीफ परिष्कार पत्रिका जयपुर। जयपुर के भवानी निकेतन परिसर में आयोजित इस लाइव कार्यक्रम में गिनीज बुक के अधिकारी श्री नाथ ने हिम्मत के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए जाने की औपचारिक घोषणा की।। कार्यक्रम में हिम्मत को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए प्रदेश के खेल और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने हिम्मत के हौंसले और जज्बे की प्रशंसा की और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार, हिम्मत के नाम की सिफारिश स्वच्छ इंडिया के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर भारत सरकार को करेगी। कर्नल राज्यवर्धन ने सभी को हिम्मत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
42 वर्ष के हिम्मत इससे पूर्व इसी साल 4 फरवरी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी 1 मिनट में सर्वाधिक पुश अप का रिकॉर्ड स्थापित कर चुके हैं।। इससे पहले 2024 में लगातार सीढ़ियां चढ़ने उतरने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।
गौरतलब है कि मूलतः अजमेर जिले के गोला गांव के रहने वाले हिम्मत2020 में सेना से पेंशन आने के बाद हिम्मत ने अपना जीवन गरीब बच्चों को सेना और पेरा मिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस में भेजने के लिए फिजिकल रूप से तैयार करते हैं और इसके लिए निशुल्क कोचिंग देते हैं। हिम्मत की हौसला अफजाई के लिए शिक्षा समिति से जुड़े विभिन्न स्कूल, शैक्षणिक संस्थान के बच्चे NCC कैडेट्स और स्काउट गाइड मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *