
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली एवं हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और जोश के साथ रैली में भाग लिया तथा आमजन को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में ’पार्षद रामावतार गुप्ता, डॉ रेखा गुप्ता विकास गुप्ता, भारत भूषण, राजेन्द्र चौहान, भगवान दास बलवानी भारत विकास परिषद के सचिव प्रमोद गुप्ता ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।
रैली में सीटीओ जितेन्द्र कुमार टेलर, स्काउट प्रभारी विनोद कुमार शर्मा एवं गाइड प्रभारी हेमलता चंदोलिया’ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लिया। 1 Raj Armed Sq NCC तथा ’हिंदुस्तान स्काउट एवं गाइड’ के विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ’डॉ संतोष कुमार जाखड़, अश्विनी टांक, दीपक खत्री, लोकेश जैन, डॉ प्रतिभा चौधरी, सुमन, इंदु मीणा, सीना, भारतीए ऋतु गुप्ता, हेमा, अनीता, पूनम एवं पिंकी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने रैली में सहभागिता की।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना रहा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं सहभागियों के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा का संदेश दिया।