रूकमणी बिड़ला स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं वार्षिक गणित-विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। 15 अगस्त 2026 रुकमणी बिड़ला मॉडर्न हाई स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और वैज्ञानिक नवाचारों के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ अंजना कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट और अन्य विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत तथा नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी। राष्ट्रीय प्रेम व अनुशासन को बनाए रखने की प्रेरणा देने के साथ ही प्रधानाचार्य ने पर्यावरण संरक्षण को अपनी नियमित आदत बनाने का संकल्प लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने पांच वर्ष से चल रही स्कूल की मुहिम एक पेड़ माँ के नाम के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक पौधा भेंट किया।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ ही विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड इमर्जिंग ट्रेंड्स तथा डीकोड द वल्र्ड विद मैथमेटिक्स विषयों पर वार्षिक विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसकेआईटी जयपुर के आईटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन जैन और निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट मॉडल्स का अवलोकन किया।
गणित विभाग ने जहां एआई ट्रैफिक सिग्नल, क्रिप्टोग्राफी, नेविगेशन में ग्राफ थ्योरी और जनसंख्या वृद्धि मॉडल जैसे व्यावहारिक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से जटिल अवधारणाओं को आसानी से समझाया। वहीं विज्ञान विभाग ने पायरोलीसिस तकनीक द्वारा प्लास्टिक कचरे से ईंधन बनाने, एआई हेल्थ असिस्टेंट, एआई शू डिटैक्शन और साउंड बाथ जैसे आधुनिक समाधान प्रस्तुत किए। इस संयुक्त आयोजन ने राष्ट्रीय सम्मान, पर्यावरण जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को एक मंच पर सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *