


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुरा श्रीमाधोपुर सीकर में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामदेव सिंह रोहलानिया, अध्यक्ष सूरजमल काजला तथा विशिष्ट अतिथि हरिश्चन्द्र छिछोलिया, सुनिल कुमार सामोता तथा गणेश राम मीणा थे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथियों द्वारा झंडारोहण किया साथ ही राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान उच्चरित किया गया, जिसका सभी अभिभावकों विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सावधान खड़े रहकर सम्मान किया। तदोपरान्त विद्यार्थियों ने व्यायाम प्रदर्शन कर तिरंगे झंडे को सलामी दी। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम लगातार शत प्रतिशत रह रहा है तथा शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अत: अधिकाधिक संख्या में विद्यार्थियों का नामांकन करवाएं। इस अवसर पर सत्र 2025-26 में 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मोनिका सुपुत्री नेमीचन्द का अभिनंदन किया गया। छात्रा को प्रधानाचार्य ने 11000 हजार रुपए देकर सम्मान किया। साथ ही विद्यालय में कला मंच निर्माण कराने वाले भामाशाह हरिश्चंद्र छिछोलिया का भी साफा पहनाकर अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्त में पारितोषिक वितरण एवं मिठाई वितरण के पश्चात कार्यक्रम का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिव कुमार वर्मा वरिष्ठ अध्यापक ने किया। इस अवसर पर विष्णु कुमार गुप्ता, रामदेव वर्मा, चौथमल, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, कालुराम खर्रा, कमलेश कुमार, महेन्द्र कुमार मीणा, सुरेश सैनी, संदीप मीणा, अनिता बाज्या, पिंकी करवरिया, ओमप्रकाश गोरा, मदन लाल छिछोलिया, सांवरमल छिछोलिया, पूरण गोरा, विनोद जोशी, प्रवेश गोरा, राकेश भाटी और अनेक गणमान्य नागरिक और बहुत संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।