



ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर जयपुर में ’80वाँ स्वतंत्रता दिवस’ हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाय गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद ’रामअवतार गुप्ता, विकास गुप्ता, के के गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, रामदयाल जांगिड़, रविसिंह किरार एवं विश्वमोहन माथुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने की तथा उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ लाल किले की तर्ज पर सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य नीरज शर्मा एवं पार्षद रामअवतार गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सीटीओ जितेन्द्र कुमार टेलर’ के साथ प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने 1 RAJ ARMED SQ, NCC कैडेट्स की परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व सार्जेंट रोहित दीक्षित एवं कॉर्पोरल सोनाक्षी कंवर’ ने किया।
स्काउट प्रभारी विनोद कुमार शर्मा’ एवं ’गाइड प्रभारी हेमलता चंदोलिया’ के निर्देशन में हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों ने सुरीली बैंड ध्वनि के साथ शानदार मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित कदमताल एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राष्ट्रनायकों की वेशभूषा धारण कर उनकी देशभक्ति एवं योगदान को प्रस्तुत किया। इसके साथ ही देशप्रेम पर आधारित गीतों का गायन तथा ’पुलवामा घटना पर आधारित नाटक’ का एनसीसी कैडेट्स द्वारा
प्रभावशाली मंचन किया गया।प्रधानाचार्य नीरज शर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों की विभिन्न उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत में सर्वश्रेष्ठ भाषण प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों ’मीनल, तानिष्का एवं सोनाली’ को प्रोत्साहन स्वरूप रू 100-100 की नगद राशि एसडीएमसी सचिव कृष्णा शर्मा, अभिभावक सदस्य ’’डॉ संतोष कुमार जाखड़’ एवं सीटीओ जितेन्द्र कुमार टेलर द्वारा प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता ’सुमन टांक’ ने किया। उप प्रधानाचार्य मदन मोहन शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा उपस्थित जनों को अक्षय पेटी में दान करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए 25 किलोग्राम मिठाई की व्यवस्था स्थानीय अभिभावक एवं भामाशाह रामदयाल जांगिड़ द्वारा की गई, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सफल बनाने में व्याख्याता ’नीतेश पूनिया, बबीता शर्मा, कृष्णा शर्मा, भारती मूंगा, डॉ प्रतिभा चौधरी, डॉ जितेन्द्र कुमार वर्मा, लोकेश जैन, श्रेया सिंह, अश्विनी टांक, दीपक खत्री, सीना, इंदु मीना, दया शर्मा, कविता श्रीवास्तव, ऋतु गुप्ता, अनीता, हेमा’ सहित सहायक स्टाफ की ’मनभर देवी, पूनम एवं पिंकी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। 1RAJ ARMED SQ, NCC एवं हिन्दुस्तान स्काउट एवं गाइड’ के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सीटीओ जितेन्द्र कुमार टेलर, स्काउट प्रभारी विनोद कुमार शर्मा, गाइड प्रभारी हेमलता चंदोलिया, डॉ संतोष कुमार जाखड़, अश्विनी टांक, दीपक खत्री, लोकेश जैन, डॉ प्रतिभा चौधरी, सुमन, इंदु मीना सीना, भारती, हेमा, अनीता, पूनम एवं पिंकी सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर रहा और विद्यार्थियों ने ’राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश देते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बना दिया।