मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भीषण गर्मी एवं नौतपा को लेकर प्रदेशवासियों से अपील — स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान, लू से बचाव के जरूरी उपायों को दिनचर्या में अपनाएं

Spread the love

सार्वजनिक स्थानों पर छांव एवं पानी की करें व्यवस्था, पशु-पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने में निभाएं सहभागिता

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर।  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में भीषण गर्मी और नौतपा के मद्देनजर प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने एवं लू के प्रभावों से बचने के लिए जरूरी उपायों को दिनचर्या में अपनाने की अपील की है। 

मुख्यमंत्री ने अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, बच्चों-बुजुर्गों और अस्वस्थ व्यक्तियों की देखभाल करने के साथ ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि गर्मी के इस दौर में संवेदनशीलता और करूणा की भावना से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर छांव एवं शीतल जल की व्यवस्था करने तथा पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी उपलब्ध कराने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि तेज गर्मी के इस दौर में हमारे जनगणना कर्मी मेहनत और समर्पण से अपना दायित्व निभा रहे हैं। इसलिए उनके घर आने पर सहयोग की भावना को प्राथमिकता देते हुए उनका आदर-सत्कार करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *