धानका युवा संगठन की प्रथम बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन




ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। धानका युवा संगठन के तत्वावधान में धानका समाज सभाभवन कटेवा नगर जयपुर में आयोजित प्रथम बाल प्रतिभा खोज एवं चित्रकला प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा विधायक सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार कायथ अध्यक्ष युवा संगठन ने की।
संगठन के द्वारा आयोजित प्रथम बाल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता एवं कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध लेखन प्रतियोगिता में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य समाज के युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा और समाज के गणमान्य अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिये गये साथ ही 4 श्रेणियों में शीर्ष 12 प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यंक्रम का मंच संचालन कर रहे लक्ष्मीनारायण धानका ने विधायक गोपाल शर्मा के सामने समस्त धानका समाज की ओर से कुछ मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सभी जातियों को राज्य सरकार ने छात्रावास हेतु भूमि आवंटित की है, अत: धानका समाज के लिए भी राज्य सरकार के द्वारा छात्रावास की भूमि आवंटित की जाए।
दूसरा धानका और धाणका एक ही जाति है का राज्य सरकार का पत्र जारी करवाएं। तीसरा धानका समाज को भी राजनैतिक दृष्टि से अधिक से अधिक पार्षद चुनावों में बीजेपी से टिकट दिए जायें। चौथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में अधिक से अधिक धानका समाज के लोगो को पद और दायित्व दिए जाएं। जिससे बीजेपी संगठन में धानका समाज की भागीदारी रहे। विधायक गोपाल शर्मा ने धानका समाज को विश्वास और आश्वासन दिया की आपकी सभी मांगो को मैं पूरा करने का भरपूर प्रयास करूँगा।
उन्होंने कार्यक्रम को देखकर कहा कि युवा प्रतिभाएं समाज और राष्ट्र की नींव है। इस आयोजन में बच्चों की प्रतिभा को देखकर वे अभिभूत हुए है, साथ ही विधायक द्वारा धानका समाज के छात्रावास के लिये भूमि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया गया।
पैनलिस्ट टीम में प्राचार्य हंसराज मुंदडिय़ा, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश कायत, अध्यापिका सुमन कायत, व्याख्यता रामकिशोर पचेरवाल, अध्यापिका सारिका शर्मा, अध्यापिका दिपा लुगरिया, अध्यापिका डिम्पल मावर शामिल थे।
इससे पूर्व युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार कायथ और सभी पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा और पैनलिस्ट सदस्यों का साफा व माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन लक्ष्मी नारायण धाणका ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित परिष्कार पत्रिका के संपादक रविसिंह किरार ने युवा संगठन के अध्यक्ष अशोक कायथ को और उनकी पूरी टीम को इस उत्साहवर्धक और रचनात्मक कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी, उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से जहां बच्चों में उत्साहवर्धन होगा वहीं समाज के युवाओं में संगठित होने और समाजहित में कुछ करने का जज्बा पैदा होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा संगठन जयपुर के अध्यक्ष अशोक कुमार कायत ने सभी अतिथियों, समाज के सभी गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों सहित युवा संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यक्रम में सहयोगी रहे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में अजय देरान अग्रसेन देरान, उपाध्यक्ष राजेश मोरवाल, विनोद मोरवाल, कमलेश पचेरवाल, सुरेश कायत, कुन्दन खर्रा, राहुल धानका, अरविन्द कायत, विजय देरान, उत्तम कायत, ललित गहलोत, ताराचन्द लुगरिया, लोकेश देरान, चेतन पचेरवाल, सूरज निर्वाण, कमलेश मुंदडिय़ा, सुनील गहलोत, शंकर मोरवाल, जसवंत अटकान और अन्य ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।