


ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सावन के उपलक्ष पर राजस्थान पत्रिका के द्वारा हरियालो राजस्थान की मुहिम शुरू की गई है जिसमें महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कावेरी पथ मानसरोवर परिवार ने विद्यालय में समाज सेवी गणपत वर्मा (YLC), लोकेश कुमावत, पराशर सामरिया ,सुरेश सैनी के द्वारा विधालय परिसर में स्थापित पर्यावरण प्रयोगशाला में विद्यार्थियों के साथ मिलकर 21 फलदार पौधे लगाए गए l इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी रूबी नगायच, डॉ संतोष कुमार जाखड, दीपक खत्री, sdmc सचिव कृष्णा शर्मा व sdmc सदस्य प्रमोद गुप्ता, के के गुप्ता, वीणा जैन व अशोक जैन मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष देश के प्रधानमंत्री महोदय के द्वारा पर्यावरण दिवस के दिन एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत की थी और इस वर्ष 10 जुलाई से 10 अगस्त तक भारतवर्ष में अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्ररित करना है। इस उपलक्ष पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनु चौधरी और मदन मोहन शर्मा ने पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया और प्रत्येक सप्ताह विधालय परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया जाएगा l सभी विद्यार्थियों को धरती माँ के संरक्षण महत्व के बारे में जानकारी दी व इस पहल के लिए राजस्थान पत्रिका व विद्यालय के शिक्षक डॉ संतोष कुमार जाखड़ व दीपक खत्री को प्रेरक के रूप में धन्यवाद दिया कि प्रकृति संरक्षण में आप विद्यार्थियों को हमेशा जागरूक करते हैं।