ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लक्ष्मणगढ़। राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ स्थित Mody University of Science and Technology की School of Liberal Arts and Sciences (SLAS) के अंतर्गत संचालित Department of Applied and Clinical Psychology ने शिक्षा की गुणवत्ता और वैश्विक अकादमिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विभाग ने इंडोनेशिया की प्रतिष्ठित Universitas Gadjah Mada के Department of Psychology के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित QS World University Ranking में 224वीं रैंक प्राप्त यूनिवर्सिटी के साथ यह साझेदारी शोध सहयोग, छात्र एवं फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं को वैश्विक exposure और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है।
इस साझेदारी के तहत पहली संयुक्त अकादमिक गतिविधि के रूप में विश्वविद्यालय की Department of Applied and Clinical Psychology की फैकल्टी सदस्य डॉ. आकांक्षा भारती को International Summer Course: Child and Adolescent in the Digital Age: Safety, Health, and Well-being में गेस्ट स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय समर कोर्स 6 से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की पांच छात्राओं — शिविका गहलोत, भूमि बागला, यास्मा सोनी, गुनताश कौर एवं अदिति अग्रवाल — का चयन भी इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भागीदारी के लिए किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि मोदी विश्वविद्यालय लगातार अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग बढ़ाकर छात्राओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा, शोध अवसर और व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है। यह पहल विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।