

ब्यूरो चीफ हेमलता किरार/ जयपुर। पाराशर चिल्ड्रन पैराडाईज सीनियर सैकंडरी स्कूल जयपुर में चिल्ड्रनस-डे सेलिब्रेट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों ने खूब एंजॉय किया।
विद्यालय के निदेशक रामलाल पाराशर ने सभी बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया। बच्चों ने विभिन्न पेंटिंग्स के माध्यम से अपने सपनों को पेपर पर उकेरा। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बाल दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक रामलाल पाराशर और प्रिंसिपल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली दी। बच्चों ने केक काटकर बाल दिवस मनाया और मुंह मीठा किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी ्रप्रतिभाओं से सभी को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी का आभार प्रकट कर बालदिवस की शुभकामनाएं दी और अल्पाहर वितरित किया।