सेंट एंसलम्स पिंकसिटी विद्यालय जयपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

Spread the love

Celebrates “Bridges of Life – Innocence to Inspiration” Annual Function with Grandeur

ब्यूरो चीफ निर्मला किरार/ परिष्कार जयपुर। सेंट एंसलम्स पिंकसिटी स्कूल मालवीय नगर जयपुर में 14 नवंबर को 38वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। जो विद्यार्थियों में विविध कलाओं के प्रति रुझान, सीखने की इच्छा, स्वप्रतिभा को निखारते हुए एक श्रेष्ठ नागरिक बनने की ओर अग्रसर करने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। इस अवसर पर जयपुर डायसिस के बिशप व ज्ञानदीप सोसायटी के अध्यक्ष जोसेफ कलारेकल, विशेषातिथि पूर्व बिशप ऑसवल्ड जे लुईस, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य फादर एडवर्ड ऑलीवीरा विकर जनरल, विद्यालय प्रधानाचार्य फादर पॉल पुलिकल, उप प्रधानाचार्य फादर सिबी, विद्यालय प्रबंधक फादर विशाल माडजा व अनेक गणमान्य अतिथि भी इस अवसर पर उपस्थित थे। विद्यालय प्रधानाचार्य फादर पॉल पुलिकल ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर सुन्दर हाव-भाव के साथ ईश्वर व प्रकृति के साथ तादात्म्य स्थापित करते हुए शास्त्रीय संगीत पर प्रार्थना नृत्य की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात स्वागत गीत द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की थीम विषय-वस्तु जीवन के पुल – मासूमियत से प्रेरणा तक थी। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक जीवन यात्रा में अनेक कहे-अनकहे पुलों को पार करने के दृश्यों को दर्शाने हेतु नृत्य-नाटिका का मंचन किया। जिस पर आज चिंतन की बेहद जरूरत है। आज विद्यार्थी अपनी ही बनाई हुई एक ऐसी दुनिया में खो गया है एजिसने उसे हताशए उदास व दुविधाओं के जाल में जकड़ लिया है। सोशल मीडिया के जाल में फंसा उसका जीवन अनेक दुविधाओं का शिकार बन गया है, उनसे निकलने हेतु हर विषय के प्रति प्रेम, नवीन शिक्षा पद्धति में किये गये बदलावों से अपने जीवन को जीवन्त करने हेतु सुंदर भावों से परिपूर्ण, जोश, उमंग व उत्साह से लबरेज इस कलात्मक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलकेजी से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पूरे जोश, उत्साह व उल्लास द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तत्पश्चात दृश्य. श्रव्य माध्यम से विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर कक्षा दसवीं व बारहवीं में सर्वोत्तम अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर व खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही उन्हें अपने लक्ष्य पर अनवरत दृढ़ता से बढऩे का आशीर्वाद दिया व चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। विद्यालय-अध्यापिका ट्विंकल लुकोस रोबिन द्वारा सभी अतिथियों व कार्यक्रम में सहायक लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *