RBSE बोर्ड परिणाम में Learning Step School का शानदार प्रदर्शन, अवंतिका कुमावत बनी टॉपर, तेजल शर्मा ने भी 92.50% अंक हासिल किए

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 24 मार्च 2026 को घोषित दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में Learning Step School के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष भी अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर शानदार परिणाम प्रस्तुत कर संस्था का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा अवंतिका कुमावत ने 93.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान (टॉप) हासिल किया। वहीं छात्रा तेजल शर्मा ने भी 92.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए, जिससे पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। साथ ही कक्षा पाँचवीं एवं आठवीं के लगभग 60% विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत किया है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सभी सफल विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि Learning Step School आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *