ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। हर वर्ष की भांति इस बार भी चौधरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जनता नगर राकड़ी सोडाला जयपुर का बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम शानदार रहा। संस्था के 14 विद्यार्थियों ने 90% से भी ऊपर अंक प्राप्त करके संस्था उनके गुरुजनोऔर उनके माता-पिता का नाम रोशन किया।
संस्था के विद्यार्थी आदित्य गौड 94.67%, संजना शर्मा 94.00%, अंकित 93.33%, शिवम कुमार राणा 93.00%, आरुषि मीणा 91.67%, यश कुमार 97.50%, संदीप प्रजापति 91.33%, हर्ष वर्मा 91.00% पीयूष शर्मा 90.83% कुशाल वर्मा 90.33%, रणधीर कुशवाहा 90.17%, सिमरन सोकरिया 90.00%, खुशी मेहरा 90.00% व जाह्नवी ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संस्था गुणजन और उनके अभिभावकों को गौरवान्वित किया।
इस शानदार सफलता पर संस्था के अध्यक्ष रोहिताश्व भगासरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को अभिवाहकों को गुरुजनों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाइयां दी और विद्यार्थियों को इसी प्रकार से कड़ी मेहनत करते हुए जीवन में निरंतर सफल होने का आशीर्वाद प्रदान किया।