सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा में 10वें वार्षिक खेलोत्सव इम्पेटस-2026 का भव्य आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट ज़ेवियर्स स्कूल नेवटा के प्रांगण में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय का 10 वां वार्षिक खेलोत्सव इम्पेटस-2026 शनिवार 14 नवम्बर 2026 को बड़े उत्साह, उमांग एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल प्रज्ज्वलन क़े साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की पताका एवं चारों सदनों की पताकाएं फहराई गई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट के माध्य से अपने-अपने सदनों का प्रतिनिधित्व करते हुए अतिथियों को सलामी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल रोहित महरोत्रा वीसेमे एवं विशिष्ट अतिथि सुबेदार रमानंद सेमे की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संगीतराज एसजे ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास जैसे गुणों को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष अवसर पर विद्यालय के मैनेजर फादर जॉन रवि एसजे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर लीडा डिसूजा, उप प्रधानाचार्य फादर जोसफ एसजे एस, अकादमिक समन्वयक अनीता जयदेवन एवं अन्य गणमान्य शिक्षगण की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्ध किया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधान में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल का मैदान केवल खेल गतिविधियों का स्थान नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की पाठशाल है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता रातोंरात प्राप्त नहीं होती, बल्कि य अनुशासन, कठोर परिश्रम, समर्पण एवं प्रतिदिन के निरंतर अभ्यास से प्राप्त होती है। प्रत्येक सफल विद्यार्थी के पीछे एक समर्पित शिक्षक और प्रत्येक सफल खिलाड़ी उसके प्रशिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने विशेष रूप से अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को जीवन में सफलता का मूल मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता एवं उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तीन महत्वपूर्ण मूल मंत्र दिए – एक अच्छा इंसान बनें, स्वयं को स्वस्थ एवं फिट रखें तथा जीवन में एक निश्चित लक्ष्य निर्धारित करें।
विद्यालयके बैंड सिल्वर स्ट्रिंंग ने अपनी मनमोहक धुनों से वातावरण को उत्साह एवं ऊर्जा से भर दिया। कक्षा 6-12 तक के विद्यार्थियों ने पिरामिड निर्माण, फिटनेस ड्रिल एवं डम्बल ड्रिल पर आधारित प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
खेलोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के लिए अनैक दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों एवं विद्यालय के स्टॉफ सदस्यों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश, उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। दर्शकों ने तालियों की गडगड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बेस्ट हाउस का खिताब और बेस्ट डिसिप्लिन हाउस का खिताब रेड हाउस को प्रदान किया गया। वहीं यल्लों हाउस प्रथम रनर-अप रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर जोसफ कुमार एसजे ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनमें सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह सम्पूर्ण आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संगीत राज एसजे के कुशल मार्गदर्शन एवं समस्त विद्यालय परिवार के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *