


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा के प्राइमरी विंग में शनिवार 21 नवम्बर 2026 को 10वाँ वार्षिक खेल दिवस बड़़े उत्साह, उमंग और अनुशासन के गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की भव्य शुरुआत मुख्य अतिथि मोस्ट रेवरेण्ड बिशप जोसफ क्लारेकल तथा विशष्ट अतिथि रेवरण्ड फादर नेल्सेन डिसिल्वा एसजे के सम्माननीय आगमन से हुई। अतिथियों का पारंपरिक रीति से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर जोसेफ कुमार एसज़े अकादमिक समन्वयक अनीता जयदेवन एवं अन्य गणमान्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में वद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर लीडा डिसूजा, एससीसी जीने स्वागत संबोधन प्रसतुत किया। इसके पश्चात विद्यालय ध्वज फहराया गया तथा स्कूल चीयर सॉन्ग ने पूरे वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे विद्यर्थिों द्वारा प्रस्तुत परेड रही। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास और तालमेल के साथ परेड में भाग लेकर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद मशाल प्रज्वलन, खिलाडिय़ों की शपथ एवं परेड निरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण आयोजन संपन्न हुए। गार्ड ऑफ ऑनर तथा सिल्वर स्ट्रिग्सि द्वारा शानदार बैंड डिस्प्ले ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। मुख्य अतिथि द्वारा इम्पेटस की घोषणा के साथ जूनियर वार्षिक खेल दिवस का विधिवत शुभारंभ किया गया।






खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ विभिन्न आयु वर्गों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित रोचक एवं मनोरंजक दौड प्रतियोगिताओं से हआ। कक्षा १ एवं 2 के विद्यार्थियों ने बाउंसिंग बैग बडीज, वाबल विदाउट ट्रबल, द ग्रेट हर्डल चैलेंज तथा फेच, ड्रॉप एंड डैश जेसी फैंसी रेस में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया। विद्यार्थिों की फुर्ती, उत्साह और खेल भावना देखते ही बनती थी।
कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थयों के लिए विभिन्न दौड़ एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों की फुर्ती, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं जीतने का जज्बा देखते ही बनता था। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल दिवस को और भी रोमांचक एवं यादगार बना दिया।
कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए रिंग इट टूविन इट एवं स्कूप्स ऑफ स्पीड जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
मनोरंजक कार्यक्रमों में सिल्वर स्ट्रिग्स बैंड डिस्ले ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमग्ध कर दिया। कक्षा १ एवं 2 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित द लिटिल पावर स्काड ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं कक्षा 3 एवं 4 के विद्यर्थियों की रिदम रिबेल्स ग्रुव गैलेक्सी प्रस्तुति ने समारोह में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का अनूठा रंग भर दिया।
विभिनन प्रतियोगिताओं में उकृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह में मैडल पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अभिभावकों शिक्षकों एवं ग्राउंड स्टाफ के लिए आयोजित विशेष दौड़ प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना दिया। मार्च पास्ट के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर प्रथम स्थान कक्षा 5-सी को, द्वितीय स्थान कक्षा 5-ए को, तृतीय स्थान कक्षा 5-डी को, चतुर्थ स्थान कक्षा 5-बी एवं कक्षा 5-ई की एवं पाचवाँ स्थान कक्षा 5-एफ के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कॉर्डिनेटर सिंधु श्रीधरन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ।
इस सम्पूर्ण आयोजन ने यह प्रमाणित किया कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का सशक्त मंच हैं। १०वाँ वार्षिक खेल दिवस विद्यर्थियों की प्रतिभा, विद्यालय के सामूहिक समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क का एक यादगार उदाहरण बन गया।
यह सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के दूरदर्शी एवं प्रेरणादायी नेतत्वकर्ता प्रधानाचार्य फादर संगीत राज, एस जे के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।