
गौ माता के सम्मान और संरक्षण की अलख जगाने के लिए डिजिटल क्रिएटर्स आए एक मंच पर
ब्यूरो चीफ / परिष्कार
जयपुर। गौ माता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। भारतीय सनातन गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद कोठारी, गौ संत पवन कुमार एवं वृंदावन से पधारीं साध्वी पीताम्बरा दीदी ने अभियान की आगामी रूपरेखा, तैयारियों और व्यापक जनभागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में आगामी 17 दिसंबर को राजस्थानभर में आयोजित होने वाले अभियान के तृतीय चरण को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दिन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत एवं गौभक्त एकजुट होकर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे तथा गौ माता के सम्मान और संरक्षण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे। अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज Óयूट्यूबर्स एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीटÓ का आयोजन भी किया गया। इस विशेष मीट में भारतीय सनातन गौ सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद कोठारी ने डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गौ सेवाए गौ संरक्षण और गौ सम्मान के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक का मूल भाव यही रहा कि गौ माता के सम्मान का विषय केवल किसी एक संगठन या व्यक्ति का नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक भावना और सहभागिता का विषय है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया की ताकत को गौ सेवा के संकल्प से जोड़कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
आइए, गौ माता के सम्मान और संरक्षण के इस संकल्प में सहभागी बनें। गौ सेवा की भावना घर-घर पहुंचे और गौ सम्मान की आवाज जन-जन तक गूंजे।