पंचायती राज एवं नगरपालिका चुनाव में ओबीसी उम्मीदवारों को अधिक से अधिक टिकट देने की मांग : यादव ब्यूरो

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ भव्य परिष्कार जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पूर्व विधायिका बगरू गंगा देवी, नरसिंहपुरा सरपंच बंशीधर गढ़वाल, राजेंद्र शर्मा एवं अन्य कांग्रेस जन रामचन्द्रपुर निवासी हरसहाय यादव के निवास पर शिष्टाचार भेंट कर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि हरसहाय यादव ने सभी का ओबीसी कांग्रेस की तरफ से अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।
बैठक में आगामी दिनों में राजस्थान प्रदेश में होने वाले पंचायती राज और नगरपालिका चुनाव पर चर्चा हुई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग का अध्यक्ष होने के नाते हरसहाय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता विपक्ष दोनों के समक्ष ओबीसी के उम्मीदवारों को चुनाव में अधिक से अधिक टिकट देने की मांग रखी। दोनों नेताओं ने यादव को आश्वासन दिया कि ओबीसी के हकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने प्रदेश स्तर पर ओबीसी कांग्रेस के लिए हरसहाय यादव द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही प्रदेश में प्रारंभ हो रही जातिगत जनगणना पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *