
आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धिअब प्रतिमाह मिलेंगे 5 हजार 455 रुपये,1 अक्टूबर 2026 से देय होगा लाभ
ब्यूरो चीफ रवि सिंह किरार, परिष्कार पत्रिका जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की आशा सहयोगिनी बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर किए गए वादे को पूरा करते हुए उन्हें मानदेय में वृद्धि की सौगात दी है। इससे प्रदेश में आशा सहयोगिनियों को अब 5 हजार 455 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। राज्य सरकार ने इसके लिए आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए वित्तीय स्वीकृति दे दी है
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4 हजार 959 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार 455 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा इसका भुगतान 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राखी के अवसर पर आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि का वादा किया था।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार के इस निर्णय से आशा सहयोगिनियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रोत्साहन मिलेगा।