सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा में 8वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह युवाम का भव्य आयोजन



ब्यूरो चीफ निर्मला किरार/ भव्य परिष्कार जयपुर। सोमवार को सेंट जेवियर्स स्कूल नेवटा में ८वां वार्षिक पुरस्कार वितरण युवाम् 2026 अत्यंत भव्य, आकर्षक एवं उल्लासपूण वातावरण में बडे ही गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का समूचा परिसर उत्सवमय वातावरण से आलोकित ीरि, जहां प्रबंधन समिति शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा दिया।
मुख्य अतिथि मोस्ट रेवरेंड बिशप जोसेफ कलारकल जो कि जयपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष है एवं विशिष्ट अतिथियों में अजय कोचर भूतपूर्व छात्र सेंट जेवियर्स स्कूल सीस्कीम जयपुर, मिस माया डेविड भूतपूर्व अध्यापिका सेंट जेवियर्स स्कूल सीस्कीम जयपुर थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ विद्यालय के प्रिंसिपल फादर संगीथराज ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन एवं समग्र विकास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थित जन समूह में उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने बच्चों को तालियों के साथ प्रोत्साहित किया।



मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और प्रिंसिपल ने कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया। विद्यालय के सर्वांगीण विकास में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं आदर्श आचरण को बढ़ावा देने हेतु विशिेष रूप से सेंट इग्नेशियस पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उन विद्यार्थियों को दिया गया जिन्होंने अपने उत्कृष्ट चरित्र एवं व्यवहार से विद्यालय की गरिमा को ऊंचा किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल फादर संगीथ राज एसजे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थयों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि बिशप जोसेफ कल्लारकल ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए अपनी सफलताओं को समाज के हित में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सरहाना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया गया।