हमे डॉ .अंबेडकर के सिद्धांतो पर चलना है – मेहरड़ा (कुड़ी की ढाणी में डॉ अंबेडकर मंच का गठन किया गया )

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका कुड़ी की ढ़ाणी (उदयपुर वाटी )।  मंच के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल मेहरड़ा व सीकर जिला के मंच अध्यक्ष कालूराम गोठवाल की उपस्थिति में डॉ अंबेडकर विचार मंच (समिति ) का गठन किया गया । मीटिंग में कुड़ी की ढाणी के सभी महिला, पुरुष उपस्थित थे। मंच के प्रदेश महासचिव बी एल मेहरड़ा ने बताया कि कुड़ी की ढाणी के सभी लोगों ने सर्वसम्मति व एक राय होकर कर करण कुमार वर्मा को डॉ अंबेडकर विचार मंच (समिति ) शाखा- कुड़ी की ढाणी का मंच अध्यक्ष बनाया गया । अध्यक्ष करण कुमार वर्मा ने सभी की राय से नवगठीत कार्यकारणी का गठन किया गया ! इसके बाद प्रदेश महासचिव बी एल मेहरड़ा ने नवगठित कार्यकारणी को शफथ ग्रहण करवाया ! नवगठित कार्यकारणी मे उपाध्यक्ष- पिंटूवर्मा , सचिव – मक्खन लाल मोखरिया, कोषाध्यक्ष – सोनू पालीवाल, विधि मंत्री- जयचंद वर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री – संतोष मोखरिया, संरक्षक – राजेंद्र पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष- उर्मिला व पायल देवी, संयुक्त मंत्री – महेंद्र वर्मा व सदस्य गण को नियुक्त किया गया!
इस अवसर पर मंच के प्रदेश महासचिव बी एल मेहरड़ा ने मंच गठन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब की बताई शिक्षा व सिद्धांतों पर चलना है । हमें शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देना है । हमें अंधविश्वास , रूढ़िवादी विचारधारा व नशा को खत्म करना है तभी हमारा सही विकास हो सकता है । इस अवसर पर सीकर जिले के मंच अध्यक्ष कालूराम गोठवाल ने बाबा साहब की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें बाबा साहब की बताई 22 प्रतिज्ञाओं में से कम से कम 10 का तो पालन करना ही चाहिए। जिससे मानव जीवन गलत संगति को छोड़कर अच्छे आचरण कर सके । इसके अलावा मक्खन लाल ,सोनू पालीवाल, संतोष मोखरिया, उर्मिला देवी ,पायल देवी ,रेखा वर्मा,राजेद्र पालिवाल पिंटू वर्मा ,जयचंद वर्मा व महेद्र वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये । अंत में नवगठित मंच के अध्यक्ष करण कुमार वर्मा ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *