शिक्षा जगत की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का “Academic Excellence Award” समारोह में हुआ भव्य सम्मान

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार जयपुर। जयपुरप्लस द्वारा आयोजित “Academic Excellence Award” समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर IPS College Jaipur को “Best MBA College” एवं “Best BCA & BBA College” अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 125 स्कूल डायरेक्टर्स एवं प्रिंसिपल्स को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्कूल डायरेक्टर्स, प्रिंसिपल्स एवं शिक्षाविदों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में अमित गोयल, नरेंद्र सिंह रावत, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल, आर जी बलौदा, सुभनीत, स्नेहंशु, नितिन माथुर, दीप सिंह रावत, मोहित तिवारी, दीपक शर्मा ,भूपराम शर्मा, योगेंद्र शर्मा, रविसिंह किरार सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र सिंह साजवान एवं अल्वीना ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को प्रोत्साहित करना है। अंत में जयपुरप्लस की चेयरपर्सन कला साजवान ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

राव इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सबिता नैयर को शिक्षा के लिए अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड-2026 से सम्मानित

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/परिष्कार पत्रिका जयपुर। संस्कारित और बेहतरीन शिक्षा के लिए राव इंटरनेशनल स्कूल निवारू को अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2026 से नवाजा गया। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और समर्पण की भावना को देखते हुए पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में राव इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सबिता नैयर को विद्यालय के योगदान के लिए अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2026 से नवाजा गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सबिता नैयर ने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए परिष्कार पत्रिका को बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्पोर्टस की गतिविधियों के साथ-साथ रचानात्मक कार्यों जैसे आर्ट एण्ड क्राफ्ट, पेंटिंग, अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से संस्कारित शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों का खेलकूद के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जाता है। राव इंटरनेशल स्कूल निवारू में अग्रणी विद्यालयों में गिना जाता है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है। बड़ा खेल का मैदान, कम्प्यूटर लेब, प्रोजक्टर के माध्यम से शिक्षण की सुविधाएं। बच्चों के बैठने के लिए आधुनिक फर्निचर की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि समय समय पर विद्यालय में अभिभावकों को बच्चों प्रोग्रेस रिपोर्ट से अवगत कराकर उनके सुझावों को भी जोड़ा जाता है। जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में बेहतर सामंजस्य हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *