राव इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सबिता नैयर को शिक्षा के लिए अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड-2026 से सम्मानित

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/परिष्कार पत्रिका जयपुर। संस्कारित और बेहतरीन शिक्षा के लिए राव इंटरनेशनल स्कूल निवारू को अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2026 से नवाजा गया। स्कूल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों और समर्पण की भावना को देखते हुए पिंकसिटी प्रेस क्लब में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में राव इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सबिता नैयर को विद्यालय के योगदान के लिए अकेडमिक एक्सीलेंसी अवार्ड 2026 से नवाजा गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल सबिता नैयर ने आयोजकों का आभार प्रकट करते हुए परिष्कार पत्रिका को बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्पोर्टस की गतिविधियों के साथ-साथ रचानात्मक कार्यों जैसे आर्ट एण्ड क्राफ्ट, पेंटिंग, अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से संस्कारित शिक्षा दी जाती है। विद्यार्थियों का खेलकूद के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाया जाता है। राव इंटरनेशल स्कूल निवारू में अग्रणी विद्यालयों में गिना जाता है। यहां पर विद्यार्थियों के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद है। बड़ा खेल का मैदान, कम्प्यूटर लेब, प्रोजक्टर के माध्यम से शिक्षण की सुविधाएं। बच्चों के बैठने के लिए आधुनिक फर्निचर की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि समय समय पर विद्यालय में अभिभावकों को बच्चों प्रोग्रेस रिपोर्ट से अवगत कराकर उनके सुझावों को भी जोड़ा जाता है। जिससे शिक्षकों और अभिभावकों में बेहतर सामंजस्य हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *