
श्री श्याम गौ सेवा समिति जयपुर ने ओमाश्रय गोशाला में की सेवा।
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। श्री श्याम गो सेवा समिति, जयपुर के तत्वावधान में शनिवार को अमावस्या पर ओमाश्रय गो शाला में गो सेवा का कार्य आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष नरेंद्र टेलर ने बताया कि इस अवसर पर ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने कहा कि गौमाता का सम्माननीय स्थान प्रकृति परमात्मा द्वारा प्रदत्त स्वर्णिम शक्ति है कोई रूढि नहीं वरन् वैज्ञानिक सत्य है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व संरपच मुहाना सुनील प्रजापत, राधेश्याम टेलर के सानिध्य में एक गाडी सुखा चारा, हरा चारा ,गुड वितरण किया गया । इस अवसर पर यश ने ओउमाश्रय की ओर से सभी गोसेवको को भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। समिति के राम चन्द चौधरी,संजय मीणा अशोक प्रजापत, सुरेन्द्र बैरवा, हनुमान सहाय, भंवर लाल बैरवा , रामफूल , विष्णु शर्मा, गणेश नारायण ने अपना श्रमदान किया।
अमावस्या पर निराश्रित जनों को सुबह भोजन प्रसादी प़ेत देवी गुप्ता भवन निर्माण ठेकेदार सुरेश वैरवा संजय गुप्ता सी ए जगदीश गंगवाल तथा सायं गौ सेवा समिति के कन्हैया लाल हनुमान लुगरिया राशिद कन्हैयालाल शर्मा आदि द्वारा खीर पूड़ी सब्जी वितरण हुआ। वृक्षारोपण के लिए कटिबद्ध समर्पण संस्था के यतीश पाल जादौन ऊषा शर्मा संजय गुप्ता तथा प्रेम देवी ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अमावस्या के लिए विशेष मंत्रों से आहुतियां देने वाले यजमानों को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया गया। सभी गो सेवकों ने गायों को हरे चारे के साथ गुड खिलाया, समिति ने ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश पूर्व संरपच सुनील प्रजापत सहित कई गणमानय लोगों को माल्या अर्पण तथा दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया।