



ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। जयपुर जिले के पहले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) ,कावेरी पथ, मानसरोवर की Principal ma’am अनु चौधरी/ बड़ी मैडम जी/ कमांडर का सेवानिवृत्ति (Retirement) कार्यक्रम विधालय समय पाश्चात्य आयोजित किया। जिन्होंने इस जयपुर जिले के पहले इंग्लिश medium महात्मा गांधी विधालय, कावेरी Path के Principal के रूप मे अपनी अनुकरणीय सेवाएँ 22 जून 2019 से प्रारम्भ की और जग जाहिर है कि आपके निर्देशन में विधालय ने विभिन्न शैक्षिक आयाम पर परचम लहराए है। यही कारण की यहां के विद्यार्थियों की पहचान अन्य सरकारी विद्यालयों से अलग है। जून 2019 में एक जुनून और कर्मठता से परिपूर्ण टीम के साथ आपने स्कूल में सभी सुविधाएं मुहैया करवाई। जहाँ 2019 में दरियों पर बैठने वाले बच्चे अब well furniture और digital क्लास रूम में शिक्षा प्राप्त कर रहे है। अतः आज अनु चौधरी, प्रधानाचार्य (राज्य शिक्षक पुरुस्कार सम्मानित) ने 32 साल ,10 माह और 27 दिनों की राजकीय सेवा के सफ़लता पूर्वक पूरी की। इस अवसर पर जयपुर वेस्ट block के ACBEO श्याम मुरारी रंकावट, सीमा विज CrC Principal, रामअवतार गुप्ता पूर्व पार्षद, SDMC सदस्यों और स्टाफ सदस्यों ने Principal ma’am को एक यादगार विदाई दी। जिसमें सभी ने शुभकामना संदेश के द्वारा उनके समर्पण को सम्मानित करने और भविष्य के लिए खुशी की कामना की। प्रधान संपादक हेमलता किरार और संपादक रविसिंह किरार ने प्रधानाचार्य अनु चौधरी का दुपट्टा अेढ़ाकर और बुग्गा देकर परिष्कार पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।

ये शुभकामना संदेश विदाई को यादगार बना दिया और उन्हें उनके मेहनत भरे करियर के बाद आने वाले सुकून भरे समय के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस एतिहासिक सेवानिवृत्ति समारोह में अनु चौधरी ने प्रत्येक वर्ष 12th क्लास में टॉप करने वाले विद्यार्थी को 5100 रुपए देने की घोषणा की जो निरंतर आजीवन जारी रहेगी।