
ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका
जयपुर। फैशन की दुनिया में प्रसिद्ध मिस दिवा राजस्थान फिनाले 2025 का एपेक्स यूनिवर्सिटी वीटी रोड मानसरोवर जयपुर में पोस्टर लॉन्च हुआ। इस शो के प्रेजेंटर विश्व प्रसिद्ध कलांकित के नाम से लेडीज पर्स व अन्य आइटम्स बनाने वाली एम एस एम ई कंपनी है। मुख्य समन्वयक बसंत जैन बैराठी ने बताया कि यह शो एपेक्स यूनिवर्सिटी के द्वारा सह प्रायोजित है तथा नारायण हॉस्पिटस हेल्थ पार्टनर हैं। आरएमसी स्विच गियर, जयश्री ज्वैलरी, शेखावाटी इंपैक्स सीतापुरा द्वारा सह प्रायोजित है। कलांकित के अंकित जैन व सुरभि जैन ने बताया कि उनके कंपनी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों क्षेत्रों में कार्य करती है। विशेषकर कला के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को देश विदेश स्तर पर सम्मान दिलाना है साथ ही जिन्हें फिल्म, मॉडलिंग आदि के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। मुख्य समन्वयक बसंत जैन बैराठी ने बताया कि पोस्टर लॉन्च एपेक्स यूनिवर्सिटी के प्रो वाइसचांसलर डॉ राकेशप्रेमी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन के सी शर्मा, डिप्टी रजिस्ट्रार रेवेन्यू डॉ सोहन सिंह, आज के कार्यकम बीके चेयरमैन रोटेरियन विकास सोलंकी एलीनेस क्लब डिस्ट्रिक्ट स्वयंसिद्ध आर एम-1 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर स्वग्रही माओ, प्रकृति फाउंडेशन की प्रियंका गोयल, संयोजक मिताली सिंह, सरस्वती प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज की चेयरमैन निर्मला जैन, वेल्थ पिरामिड के संजय झवर, अक्स फाउंडेशन की अध्यक्ष सुशील कुमारी, अनीता माथुर, अनीता शर्मा प्रसिद्ध समाज सेवी नरेंद्र उपाध्याय, भाग्य फाउंडेशन की अध्यक्ष नीरू सिद्धा व सभी फाइनलिस्ट मॉडल्स आदि उपस्थित रहें। शो के मुख्य विचारक सुरेशप्रधान ने बताया कि मिसदिवा राजस्थान का यह छटा सीजन है। राजस्थान के सभी शहरों से लड़कियों के ऑडिशन के कई सत्रों के बाद फाइनल के लिए 40 मॉडल्स का चयनित किया गया। साथ ही फिनाले में तीन राउंड होंगे, कुछ गल्र्स को फाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। विनर के साथ चार टाइल रनर्स अप के होंगे। 10 सब टाइटल्स के अवाड्र्स भी दिए जाएंगे। इस कार्यकम के मुख्य अतिथि विकास सोलंकी ने कहा कि यह शो बहुत ही अच्छे लेवल पर होने वाला है। विनर्स के लिए मॉडलिंग फिल्म लाइन आदि में नए अवसर प्रदान करने वाला होगा। ग्रुमिंग ट्रेनर वैष्णवी सुथार ने बतया कि सभी फाइनलिस्ट को विभिन्न प्रकार की रैंप वॉक की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रश्न उत्तर सेशन के लिए तैयार किया जाएगा। फिनाले एपेक्स यूनिवर्सिटी ग्राउंड मानसरोवर में 3 मार्च को होगा।