

ब्यूरो चीफ / परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में वेदांता ग्रुप की ओर से युवा रोजगार मेल का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों और सांगठनों द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरदार अजय पाल सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह, सरदार बलदेव सिंह सचिव, गुरूनानक देव सत्संग सभा, सरदार मानिन्द्र सिंह बग्गा ने दीप प्रज्जवलित करके युवारोजगार मेले का शुभारंभ किया।
इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढी को रोजगार उपल्बध कराना है। वेदांता फ ाउंडेशन की प्रिंसिपल डॉ शोभा शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस मेले से जुडऩे का आग्रह किया।
सरदार अजय पाल सिंह ने कहा कि सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल द्वारा इस मेले का आयोजन करना एक अद्भुत पहल है, जो युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में मदद करेंगे।
सदरार जसबीर सिंह ने कहा कि वेदांता गु्रप द्वारा इस मेले का आयोजन करन एक सामाजिक दायित्व की भावना को दर्शाता है।
सेंट सोल्जर पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनुपम शर्मा ने कॉलेज की उपलब्धियों को बताते हुए रोजगार आपके द्वार से छात्रों को लाभान्वित होने का संदेश दिया।
विद्यालय की प्राचार्या सोनल शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए इस तरह के मेले के आयोजन की वर्तमान समय में आवश्यकता से छात्रों को अवगत कराया और वेदांता ग्रुप का आभार प्रकट करते हुए आग्रह किया कि समय-समय पर इस तरह के रोजगार मेले का आयोजन विद्यालय प्रांगण में करते रहें।