सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर में राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट जेवियर्स कॉलेज जयपुर में विज्ञान संकाय द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान एसएपी के सहयोग से राजीव गांधी अक्षय ऊर्जा दिवस का दो दिवसीय आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अक्षय ऊर्जा के महत्व और सतत विकास की दिशा में जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ 20 अगस्त 2025 को कॉलेज के सभागार में हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फादर अरोक्या स्वामी एसजे ने प्रेरणादायक संदेश दिया और छात्रों को अक्षय ऊर्जा को अपनाने हेतु प्रेरित किया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अंत में अक्षय ऊर्जा दिवस पर आधारित आधिकारिक वीडियो गीत प्रस्तुत किया गया। 21 अगस्त 2025 को कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज परिसर में स्थित सौर ऊर्जा पैनल स्थल पर किया गया। छात्रों ने सौर पैनलों का अन्वेषणात्मक दौरा किया और अक्षय ऊर्जा के व्यवहारिक महत्व को समझा। इस आयोजन के माध्यम से सेंट जेवियर्स कॉलेज ने एक बार फिर सतत ऊर्जा और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कियाए जो इसके ध्येय दूसरों के लिए पुरुष और महिलाएँ तैयार करना को साकार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *