


ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। पाराशर चिल्ड्रन पैराडाईज पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल पार्क व्यू हसनपुरा जयपुर में मदर्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक रामलाल पाराशर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मदर्स डे के अवसर पर विद्यालय में सभी विद्यार्थियों की माताओं ने अपने बच्चों के साथ सेल्फी ली और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर पेरेंटस मीटिंग में सभी ने अपने बच्चों की प्रोग्रेस रिर्पोट ली।



कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीच का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को मोटिवेट किया।
इस अवसर पर निदेशक रामलाल पाराशर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार प्रकट किया।