
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लक्ष्मणगढ़। मोदी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित दो दिवसीय टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ‘DROID 8.0’ का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव में 200 से अधिक आंतरिक एवं बाहरी प्रतिभागियों ने भाग लेकर तकनीक और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनिल गोखरू (गणित विभाग, एस.पी.सी. गवर्नमेंट कॉलेज, अजमेर) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तार्किक सोच, नवाचार और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं विश्वविद्यालय के प्रेजिडेंट डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इनोवेशन और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान सौरभ सोनी और आर्यन मेहता ने जेनरेटिव एआई एवं आधुनिक तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। साथ ही डॉ. मृदु भास्कर ने महिलाओं के स्वास्थ्य, यूटीआई और हाइजीन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता बढ़ाने वाला सत्र प्रस्तुत किया।
शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैशन शो ने विशेष आकर्षण बटोरा। “बैटल ऑफ टैलेंट्स” में दर्शकों
की भागीदारी के साथ निष्पक्ष रूप से विजेताओं का चयन किया गया। गायक हिमांश की प्रस्तुति ने माहौल को
और भी जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में DROID 8.0 के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि यह आयोजनसफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी गतिविधियों को प्रतिभागियों व दर्शकों से सराहना मिली।