
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। गोविंद बस्ती में 16 जनवरी से प्रतिदिन आयोजित हो रही प्रभातफेरी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया है। प्रतिदिन प्रातः 6.45 से 7.30 बजे तक 45 मिनट चलने वाली इस प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु “श्री राम जय राम” के जयघोष के साथ उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। लगातार बढ़ती सहभागिता से जनसैलाब उमड़ता नजर आ रहा है।
हिंदू सम्मेलन के सहमंत्री दीपेश शर्मा ने बताया कि 8 फरवरी 2026 को होटल सिद्ध हर्ष, एयरपोर्ट रोड पर विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य समापन होगा। प्रभातफेरी के दौरान समाज के साथ मिलकर प्रतिदिन संकल्प भी लिया जा रहा है, जिसमें प्लास्टिक का उपयोग न करने, पानी का आवश्यकतानुसार प्रयोग करने, भोजन व्यर्थ न छोड़ने, आपसी मेलजोल व भाईचारे के साथ रहने तथा माता-पिता व बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया जा रहा है।
प्रभातफेरी के साथ-साथ हर घर में ध्वज, कपड़े के बैग एवं सम्मेलन के निमंत्रण पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है। इससे बस्ती के लोगों में विशेष उत्साह और सहभागिता देखने को मिल रही है।
एक विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसमें तीन डीजे के साथ गाते-बजाते रामधुनी की धुनों पर निकलने वाली इस प्रभातफेरी को लेकर पूरी गोविंद बस्ती में अलग ही जोश और उल्लास का माहौल बना हुआ है।