
ब्यूरो चीफ / परिष्कार परिष्कार जयपुर। मुहाना मंडी केसर नगर चौराहे के समीप अग्रणी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संस्कार भवन पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। झंडारोहण समारोह में मुख्य अतिथि वैदिक चिंतक ओउमाश्रय संस्थापक यशपाल यश रहे। यश ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीदों की शहादत का स्मरण करते हुए युवाओं से आह्वान करते हुए बताया कि आजादी को बचाने संकल्पित होकर सतर्क रहना होगा। कार्यक्रम में हितेश गौतम एवं डॉ मनमीत सिंह वैंस ने स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के अंत में मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।