
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार / परिष्कार परिष्कार जयपुर। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल सांगानेर जयपुर में भारत विकास परिषद शाखा सांगानेर के सचिव जगरूप सिंह एवं प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी द्वारा विद्यार्थियों को भारत विकास परिषद की कार्यशैली एवं महत्व से अवगत करवाया गया एवं इसके तत्वाधान में विद्यालय के शिक्षक एचजीएस चौहान, ललित नारायण शर्मा, मेघा शर्मा, एसआर गोदारा, गिरीश कारवानी, को प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के हौनहार विद्यार्थियों सोनल कोवरजानी, कनिष्क जोनवाल, लावन्या अग्रवाल, नंदनी भोजवानी एवं अरनव सिंह राघव को जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में बढते रूझान व देश हित के लिए किये गये कार्य के लिए प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सचिव जगरूप सिंह व प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर त्यागी ने सभी विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों, माता-पिता व नारी जाति का सम्मान करने की शपथ भी दिलवाई। विद्यालय प्राचार्य डॉ एसडी शर्मा द्वारा भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों का आभार व्यक्तकिया तथा सभी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में आगे बढ-चढकर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।