मोदी यूनिवर्सिटी में ड्रोन बूटकैंप का सफल आयोजन, 121 विद्यार्थियों ने लिया प्रशिक्षण

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। लक्ष्मणगढ़। मोदी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवम मालविय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 से 24 मार्च 2026 तक “अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स” विषय पर ड्रोन बूटकैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट प्रो. आशुतोष भारद्वाज] एस ई टी के डीन प्रो. प्रतिक भांति तथा एम एन आई टी] जयपुर से समन्वयक प्रो. लावा भार्गव द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक रहने और नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। छह दिवसीय इस बूटकैंप में कुल 121 विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ ड्रोन तकनीक पर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया] जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समापन 24 मार्च को प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ हुआ] जिसमें सभी प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि मोदी विश्वविद्यालय छात्राओं को वर्तमान के इंडस्ट्री जरूरतों के साथ आधुनिक तकनिक से रू ब रू करवाने के लिए नवाचार] कौशल विकास और उद्योग उन्मुख शिक्षा को हमेशा से बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहता है। विकसित भारत
2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में ये छात्राएं जाहिर तौर पर अपनी प्रमुख भुमिका निभाएगी और मोदी विश्वविद्यालय के साथ देश का नाम रौशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *