
कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 में मुख्य अतिथि के रूप में बोले केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल —प्रतिभा सम्मान समारोह में कुम्हार समाज की 543 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है और समाज की प्रतिभाएं ही समाज की असली पूंजी है। मेघवाल शनिवार को बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच पर आयोजित ‘कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह-2025’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तकनीक और आधुनिक शिक्षा के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। साथ ही कहा कि संस्कारित समाज का निर्माण करना हम सब की जिम्मेदारी है।
विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार अपनाने पर जोर दिया। कुम्हार महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं संरक्षक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि फिजूलखर्ची और पुरानी रूढ़ियों को छोड़कर हमें अपना ध्यान बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर केंद्रित करना चाहिए। कुम्हार महासभा जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में कुम्हार समाज की 543 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं, खेल जगत में नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और नवनियुक्त सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं को अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, आईएएस देव किशन गेधर सहित गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में कुम्हार समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।
https://shorturl.fm/gCb5r
https://shorturl.fm/ed975