
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लक्ष्मणगढ़। मोदी यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, लक्ष्मणगढ़ के टेक्निकल स्किल्स एंड डेवलपमेंट सेल (TSDC)–कैरियर डेवलपमेंट सेंटर (CDC) द्वारा 25 अप्रैल 2026 को R Dot Ventures के सहयोग से नोएडा स्थित माइक्रोसॉफ्ट सॉवरेन ऑफिस का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे में छात्र प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग काउंसिल (SPTC) की 42 चयनित छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व TSDC-CDC की सुश्री ईशा त्रिवेदी ने किया। इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट के कंसल्टेंट आशीष रंजन और सीनियर कंसल्टेंट मधुर शुक्ला ने छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs), RAG तथा भविष्य की AI तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी।
सत्र के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए AI क्विज में हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीते। साथ ही, उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के आधुनिक कार्य वातावरण का अनुभव प्राप्त किया और इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।
यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। इससे उन्हें नई तकनीकों की व्यावहारिक समझ के साथ-साथ करियर के बेहतर अवसरों की जानकारी भी मिली। विश्वविद्यालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को उद्योग से जोड़ने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।