ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 18 अप्रेल 2026 को कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित होगी। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नम्बर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो दिनांक 16 अप्रेल से 17 अप्रेल 2026 तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य करेगा।
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 दिनांक 18 अप्रेल को प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक आयोजित परीक्षा में कुल 40872 अभ्यार्थी सम्मिलित होंगे। जिसके लिए 121 सेन्टर बनाये गए है। वहीं, परीक्षा के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष 18 अप्रेल को प्रातः 09:00 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।