“राष्ट्र प्रथम” की सोच रखते जीवन में आगे बढ़े विद्यार्थी- राज्यपाल से लोकभवन में जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शनिवार को “भारत दर्शन यात्रा” के तहत लोक भवन में जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं ने डिप्टी कमांडेड राजेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में मुलाक़ात की। 

राज्यपाल बागडे ने इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें “राष्ट्र प्रथम” की सोच रखते जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत दर्शन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना से साक्षात होना है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *