रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर का वार्षिकोत्सव “इत्र” का भव्य आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के प्राइमरी विंग के 17 वे वार्षिकोत्सव का निर्मला ऑडिटोरियम में रंगारंग आयोजन किया गया। इससे पूर्व दिसंबर माह में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी थी। कार्यक्रम का आयोजन रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत एवम द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेशन जज पवन जीनवाल को आमंत्रित किया गया।
नन्हे कलाकारों की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मोहित किया। इसके पश्चात प्री प्राइमरी विंग एवम प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों ने सुपर हीरो , सेव अर्थ,बॉलीवुड ट्रब्यूट,एग्जाम स्ट्रेस ,कृष्ण लीला जैसी अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
फादर डॉटर का बॉन्डिंग डांस एक बहुत ही भावुक पल रहा। नन्ही बच्चियों ने अपने पापा के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्री प्राइमरी और प्राइमरी विंग के 1500 से अधिक अभिभावकों एवम आगंतुकों की उपस्थिति रही।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के नन्हे बच्चे हमेशा हर क्षेत्र में आगे रहते है और खेल खेल में शिक्षा को रुचिकर रूप में सीखते हैं जिनमे बैग फ्री से लर्निंग के मुख्य सोर्स हैं।इसके लिए उन्होंने अपनी समस्त टीम के प्रयासों की सराहना की। नन्हे टैलेंटेड स्टार्स ने ताइक्वांडो,और स्केटिंग की अभूतपूर्व प्रस्तुतियां भी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय मैगजीन निर्मला के नवें संस्करण एवम रावत टाइम्स का अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने नन्हे बच्चों की विशिष्ट उपलब्धियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया।
इस अवसर पर आयोजित पुरुस्कार समारोह में अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के कर्मठ कार्यकर्ताओ,विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों एवम विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एकेडमिक हेड राजेश कंथारिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *