लाडनूं के जैविभा विश्वविद्यालय में एनसीसी की कैडेट्स छात्राओं ने किया श्रमदान

Spread the love

 ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान में संचालित 13 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स ने श्रमदान किरते हुए जैनविद्या एवं तुलनात्मक धर्म व दर्शन विभाग में स्थित लाईब्रेरी की सफाई की और समस्त पुस्तकों को पूर्ण स्वच्छ बनाते हुए उन्हें व्यवस्थित ढंग से वापस सुसज्जित किया। सभी कैडेट्स ने विभागाध्यक्ष प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी की देखरेख में इस श्रमदान कार्य को सम्पन्न किया। इन एनसीसी कैडेट्स के साथ एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा. आयुषी शर्मा भी मौजूद रही। कैडेट्स ने श्रमदान के बाद अपने अनुभव सुनाते हुए बताया कि इस कार्य से उन्हें खुशी मिली और विभिन्न पुस्तकों को देखकर उनका मन भी जैनविद्या एवं अन्य दर्शनों का अध्ययन करने की तरफ उत्सुक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *