प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना “कायस्थ रत्न” सम्मान से सम्मानित

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। कायस्थ इन्टीग्रेटेड फ़ोरम व चित्रांश हितकारिणी सभा, जयपुर के बापू नगर में चित्रगुप्त ज्ञान मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में, भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत जयपुर के वरिष्ठ होम्योपैथ प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना को उत्कृष्ट, सर्वश्रेष्ठ व सर्वोपरि समाज सेवा कार्यों हेतु, “अंतराष्ट्रीय कायस्थ रत्न” से नवाज़ा गया। पुरूस्कार स्वरूप उन्हें संस्था के पदाधिकारियों, देवेंद्र मधुकर, डाॅ. अनिल सक्सेना व चित्रगुप्त पीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानन्द महाराज ने उन्हें शाॅल, दुपट्टा उढा़कर प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा प्रो. डॉ. सक्सेना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्तमान में प्रो. डॉ. राजीव सक्सेना स्वास्थ्य कल्याण होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर में, वरिष्ठ आचार्य एवं चिकित्सक हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *