सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी भवन का उद्घाटन व नियति बोस वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सेंट सोल्जर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्री प्राइमरी भवन के पुनर्निर्माण के बाद उद्घाटन व नियति बोस वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सरदार अजय पाल सिंहअध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति व सरदार जसबीर सिंह, कोषाध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति, विशिष्ट अतिथि उत्पल बोस, उद्यन बोस व सयान्तन बोस ने प्री प्राइमरी भवन का उद्घाटन किया।
प्री प्राइमरी के बच्चों की भागीदारी ने प्रांगण को खुशनुमा बना दिया, जो 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देना है।
तत्पश्चात नियति बोस अंतर्विद्यालयी वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था- “तकनीकी से मनुष्य के स्वतंत्र विचारों का क्षरण और बौद्धिक क्षमता में गिरावट हो रही है।“ प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबंधित 20 विद्यालयों ने भाग लिया। वाद -विवाद प्रतियोगिता के सम्मानीय निर्णायकगण, इतिहास एवं भारतीय संस्कृति विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय ,जयपुर की अध्यक्षा प्रोफेसर संगीता शर्मा एवं सोमा बासु उपसंपादक ’द हिंदू’ रहे ।वाद विवाद का निष्पक्ष परिणाम निर्णायक गण की सर्वसम्मति से घोषित होने पर प्रथम पुरस्कार विजेता काशवी अग्रवाल, टैगोर इंटरनेशनल स्कूल रुपए 5100, द्वितीय पुरस्कार अरस्तु गोयल रुपए 3100, रुक्मणी बिरला मॉडर्न हाई स्कूल एवं तृतीय पुरस्कार प्रणव तापड़िया रुपए 2100, पोद्दार वर्ल्ड स्कूल को देकर सम्मानित किया गया। विजेता ट्रॉफी टैगोर इंटरनेशनल स्कूल एवं रनर अप ट्रॉफी ज्ञान विहार स्कूल को देकर सम्मानित किया गया।
सरदार जसबीर सिंह ने प्रतिवर्ष 2 जुलाई को नियति बोस वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजन करने की घोषणा की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्या सोनल शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर विद्यालय में करते रहते हैं ताकि छात्रों का वाचन कौशल एवं उच्चारण में निखार ला सके। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *