देवस्थान विभाग द्वारा दीपावली पर पाँच दिवसीय दीपोत्सव के लिए 800.85 लाख की स्वीकृति

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार परिष्कार पत्रिका जयपुर। कार्यालय आयुक्त, देवस्थान विभाग, राजस्थान-उदयपुर द्वारा मुख्यमंत्री की बजट घोषणा संख्या 123.00.00 (2026-27) के क्रियान्वयन के क्रम में दीपावली पर्व पर पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम के आयोजन हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

शासन सचिव देवस्थान विभाग त्यागी ने जानकारी दी कि दीपावली पर्व पर पाँच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर इस बार विशेष साज-सज्जा व आरती के कार्यक्रम पूर्ण भव्यता से आयोजित किये जाएंगे।  आयुक्त देवस्थान विभाग प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि विभाग के अधीन कुल 541 मंदिरों में यह आयोजन किया जाएगा, जिसमें 352 प्रत्यक्ष प्रभार एवं 188 आत्मनिर्भर श्रेणी के मंदिर शामिल हैं। इसके तहत राज्य मद से कुल 800.85 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

स्वीकृत राशि का विवरण:

– जयपुर प्रथम – 37 मंदिर – 59.00 लाख

– जयपुर द्वितीय – 17 मंदिर – 8.00 लाख

– अजमेर – 21 मंदिर – 22.60 लाख

– उदयपुर – 98 मंदिर – 175.60 लाख

– बीकानेर – 100 मंदिर – 148.70 लाख

– जोधपुर – 17 मंदिर – 10.75 लाख

– ऋषभदेव – 100 मंदिर – 141.55 लाख

– कोटा – 53 मंदिर – 53.50 लाख

– वृन्दावन – 20 मंदिर – 30.40 लाख

– हनुमानगढ़ – 21 मंदिर – 36.75 लाख

– भरतपुर – 57 मंदिर – 114.00 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *