छात्रवृृत्ति हेतु आवेदन 31 दिसम्बर तक किये जा सकेंगे

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार, परिष्कार पत्रिका जयपुर। राज्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रवृृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृृत्ति पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण कर आवेदन की अंतिम दिनांक 31 अक्टूबर में संशोधन किया गया है।

ललित कुमार, निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने बताया कि योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृृत्ति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता एवं पाठयक्रमानुसार फीस स्ट्रक्चर आदि अद्यतन करने एवं राजकीय व निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा पेपरलैस ऑनलाईन पंजीकरण कर आवेदन करने के लिए पूर्व में निर्धारित अंतिम तिथि 31 अक्टूबर में संशोधन किया जाकर अंतिम दिनांक को 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के हित में अब नवीन निर्धारित अंतिम दिनांक 31 दिसम्बर, 2026 कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *