
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका
जयपुर। हौंसले बुलंद हों तो आसमान की ऊंचाईयां भी कदम चूमती हैं। ऐसा ही कुछ उदाहरण जयपुर के रहने वाले हिम्मत सिंह राठौड़ पेश करने जा रहे हैं। हिम्मत, इस शनिवार 24 अक्टूबर को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में सर्वाधिक पुश-अप के लिए अपनी दावेदारी करेंगे। हिम्मत सिंह द्वारा एक घंटे में एक पैर पर साठ पाउंड वजन के साथ साढ़े छह सौ पुश-अप लगा कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। जयपुर के श्रीभवानी निकेतन शिक्षा समिति प्रांगण में सुबह सात बजे से होने जा रहे इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर आज राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में प्रेसवार्ता रखी गई। वार्ता को संबोधित करते हुए हिम्मत सिंह ने बताया कि देश के प्रति कुछ करने के जज्बे और फिट इंडिया का संदेश दुनिया में देने के लिए उन्होंने साढे छह सौ पुश-अप लगाने का लक्ष्य रखा है। गौरतलब है कि हिम्मत सिंह ने इससे पूर्व 24 घंटे लगातार सीढिय़ां चढऩे-उतरने का रिकॉर्ड और प्रथम प्रयास में एवरेस्ट चढऩे का भी कीर्तिमान बनाया है।
वार्ता में श्रीभवानी निकेतन शिक्षा समिति के अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह बग्गड़, सचिव सुदर्शन सिंह शेखावात, श्रीप्रताप युवाशक्ति के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह और पदाधिकारीकुलदीप सिंह सहित कार्यक्रम के प्रायोजक तरूण कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि किशन सिंह शेखावत और आयोजन को समर्थन दे रहे विभिन्न संगठनों और संस्थाओं से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।