जोधपुर में आयोजित में टेस्टिंग कैम्प में राज्यभर से 133 रेंजर्स ने भाग लिया, राष्ट्रपति पुरस्कार Testing Camp में जयपुर की 9 रेंजर्स का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जोधपुर में बढ़ाया जिलों का गौरव

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका
जयपुर।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से 9 से 13 अक्टूबर 2026 तक जोधपुर के चौपासनी स्थित मंडल मुख्यालय में राष्ट्रपति पुरस्कार टेस्टिंग कैम्प आयोजित हुआ। इसमें जयपुर जिले की नौ रेंजर्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। ये हैं : हर्षिता खर्रा, नीतू जांगिड़, प्रियंका कंवर, फाल्गुनी शर्मा, मोना कंवर, संजू कुमावत, काजल, चंचल और अनुष्का।
133 रेंजर्स, 18 घंटे की दिनचर्या : राज्य स्तरीय इस शिविर में राजस्थान के विभिन्न जिलों से कुल 133 रेंजर्स ने भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों और परीक्षाओं के जरिए प्रतिभागियों की लीडरशिप क्षमता, व्यावहारिक कौशल, अनुशासन और कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया गया। प्रतिदिन करीब 18 घंटे चलने वाली गतिविधियों में जयपुर की रेंजर्स ने अपनी मेहनत और लगन से परीक्षकों का ध्यान खींचा।
अनुभवी प्रशिक्षकों ने किया मूल्यांकन : शिविर में एसओसी गाइड सुयश लोढ़ा के नेतृत्व में गतिविधियां संचालित हुईं। लीडर ऑफ कोर्स अलवर की विजयलक्ष्मी जी सी ओ गाइड और चीफ एग्जामिनर उषा कुशवाहा के साथ शकुंतला पांडे, सुधा पांडे, अभिलाषा मिश्रा और बेबी कुसुमना सहित अन्य परीक्षकों ने प्रतिभागियों की दक्षता परखी। सीओ गाइड ऋतु शर्मा के मार्गदर्शन में जयपुर की रेंजर्स ने विभिन्न गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जैसलमेर की सीओ गाइड कृतिका पाराशर ने क्वार्टर मास्टर के रूप में शिविर की व्यवस्थाओं के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।
स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों का परिचय : कठिन दिनचर्या, परीक्षाओं और व्यावहारिक गतिविधियों में उत्साह से भाग लेकर रेंजर्स ने सेवाएं अनुशासन, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता जैसे स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों का परिचय दिया। इस उपलब्धि से जयपुर जिले के स्काउटिंग एवं गाइडिंग परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *