शहर का यह सरकारी विद्यालय सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की प्रयोगशाला – वन राज्यमंत्री शर्मा ने अलवर में पूर्व छात्र सम्मेलन एवं अखिल भारतीय सम्मेलन कार्यक्रम में की शिरकत

Spread the love

ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर शहर में पीएम श्री राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन एवं अखिल भारतीय सम्मेलन में शिरकत की। 

शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था का मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ सुदृढ करने में निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की शिक्षा बढावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाएं संचालित की गई है, जिनमें विद्यार्थियों को लेपटॉप, स्कूटी, साइकिल प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों में आईसीटी लैब व आधुनिक कम्प्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें सरकारी विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है।

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अटल टिकरिंग लैब, पीएम विद्यालय योजना अभूतपूर्व योजना है जो शिक्षा के स्तर को आगे बढाने का काम कर रही है। साथ ही सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यालयों के भवनों को मजबूत करने के लिए हर जिले को अलग से बजट दिया गया है। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा कि राजकीय नवीन विद्यालय अलवर शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय रहा है। शहर का यह सरकारी विद्यालय सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की प्रयोगशाला है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सम्मानित पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर देश के विकास में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रतिष्ठा को बरकरार रखने हेतु आयोजित पूर्व छात्र सम्मेलन एवं अखिल भारतीय सम्मेलन एक सराहनीय कदम है। इस दौरान पूर्व छात्रों एवं शिक्षकगणों का सम्मान किया गया।

5 thoughts on “शहर का यह सरकारी विद्यालय सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि प्रतिभाओं की प्रयोगशाला – वन राज्यमंत्री शर्मा ने अलवर में पूर्व छात्र सम्मेलन एवं अखिल भारतीय सम्मेलन कार्यक्रम में की शिरकत

Leave a Reply to Moses3431 Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *