
कोच संदीप मेहरा के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम
ब्यूरो चीफ रविसिंह किरार/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। इमैनुएल मिशन स्कूल, झोटवाड़ा, जयपुर की कक्षा 12वीं (आर्ट्स) की छात्रा आरुषि राठौड़ का बास्केटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता बाड़मेर में 2 जनवरी से 6 जनवरी, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
आरुषि राठौड़ ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने कोच संदीप मेहरा को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और प्रेरणा के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो सकी। विद्यालय की प्रधानाचार्या ब्लेसी जॉन ने आरुषि को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय परिवार ने भी आरुषि एवं कोच संदीप मेहरा को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।