

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। प्रकाश विद्या निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल शांति नगर जयपुर में सावन माह में तीजोत्सव मनाया गया। जिसके अर्तगत विद्यालय की छात्राओं ने मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेकर एक-दूसरे के हाथों पर भिन्न भिन्न कलाकृतियों वाली मेंहदी लगाई। इस अवसर पर छात्राओं ने अध्यापिकाओं के हाथों को भी मेंहदी से सजाया। विद्यालय के निदेशक सिद्धार्थ चौहान ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी।