एसएस एजुकेशन इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

ब्यूरो चीफ/ परिष्कार पत्रिका जयपुर। सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा ने एसएस एजुकेशन इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों के साथ मिलकर कमला नेहरू नगर हसनपुर सी स्थित सावित्रीबाई फुले पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान के बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया और विभिन्न स्लोगन लिखकर वृक्षों के महत्व को दर्शाया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों को एक-एक पेड़ की जिम्मेदारी दी गई है कि वह स्वयं उन पेड़ों की देखभाल करेंगे और और भविष्य में इसी प्रकार से और पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देंगे, ताकि पृथ्वी पर जीवन बना रहे। विधायक गोपाल शर्मा ने बच्चों की सराहना की और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही संस्थान के पदाधिकारियों को बच्चों में ऐसे संस्कार डालने के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *